Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील प्रशासन द्वारा निराश्रित मजदूर परिवारों को मदद

तहसील प्रशासन द्वारा निराश्रित मजदूर परिवारों को मदद

घाटमपुर, कानपुर जन सामना संवाददाता। सर्दी और कोहरे से जूझ रहे निराश्रित मजदूर परिवारों को राहत पहुंचाने के लिये स्थानीय प्रशासन ने उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह यादव के निर्देशन मेें अभियान चला कर तहसील कर्मियों से चन्दा इकट्ठा किया। तहसीलदार संजीव कूमार ने बताया कि तहसील कर्मियों ने सहयोग राशि के रूप में लगभग पाॅच हजार रूपये इकट्ठे किये हैं। इन रूपयों से झारखण्ड, बिहार, छत्तीसगढ, आदि दूर दराज से आए मजदूर परिवारों के बच्चो को स्वेटर, जूता मोजा, दिलवाए जाएंगे। जिससे निराश्रित मजदूर परिवारों को कुछ राहत मिलेगी। शनिवार दोपहर एस0डी0एम0 सुखबीर सिंह यादव एवं तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य द्वारा निराश्रित मजदूर परिवारों को सोलह कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राजकुमार दुबे, आस्था पाण्डेय, राम कुमार श्रीवास्तव, अंजनी पाण्डेय, पुत्तनलाल वर्मा, मोहित सोनी आदि तहसीलकर्मी मौजूद रहे।