Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

img-20161216-wa0090कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर स्थित मोतीझील में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा 752 अचयनित कर्मचारियों की विशेष सूत्री मांगो को लेकर अचयनित संविदा सफाई कर्मचारी के समान वेतन दिया जाये। सफाई
कर्मचारियों की बीमारियों पर कैशलेस इलाज किया जाये। ए०सी०पी० का लाभ समस्त कर्मचारियों को तत्काल दिया जाये। पूर्व वर्ष 2013 की भाँति सभी  संविदा कर्मचारियों के एक समान एरियर दिया जाये। इन मांगो को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त को संघ की ओर से ज्ञापन सौपा गया। मौके पर सत्य नारायण गहरवार, कमलेश बाल्मीकि, अजीत बाघमार, मैकू लाल खोटे, रमन भारती, पिन्टू चौधारी, अमर नाथ,  राम कुमार, राजेश, अनिल, सुमन, जयन्त, विक्रम, रानू, मनीष असरेठ, दुर्गा प्रसाद, सुजीत आदि मौजूद रहे।