Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जंगली जानवर के हमले से किसान घायल

जंगली जानवर के हमले से किसान घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव लालई में एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे किसान घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खैरगढ क्षेत्र के गांव लालई निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिंह अपने खेत पर फसल काट रहा था। उसी दौरान खेत में आये जंगली सूअर ने किसान पर हमला बोल दिया। जिससे किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया, किसान की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने जगली जानवर से उसको बचाते हुए घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।