Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबरई में दिखा आरएसएस का पथसंचलन योग

दबरई में दिखा आरएसएस का पथसंचलन योग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हिन्दू गर्जना कार्यक्रम के अन्तर्गत दबरई पर जिला शिकोहाबाद के स्वयं सेवकों द्वारा योग प्रर्दशन के साथ पथसंचलन कार्यक्रम किया। इस मौके पर सैकडों स्वयं सेवक सहित हिन्दू संगठन भाजपा ने लोगा भी मौजूद रहे।
आरएसएस की दृष्टी से शिकोहाबाद जिला के स्वयं सेवकों द्वारा एक विशाल हिन्दू गर्जना कार्यक्रम का आयोजन दबरई स्थित एक मैदान में किया। जहां जनपद के सैकडों स्वयं सेवक पूर्ण गणभेष में पथसंचलन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुचे। जहां योग क्रियों के साथ सूर्य नमस्कार, योग चाप आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उसके बाद वाक्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए डा0 परम् पूज्य केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ के बारे में जानकारी दी गयी। वही केरल मिजोरम आदि प्रान्तों में संघ के स्वंयसेवको को काफी परेशानियों के बाद भी संघ कार्य किया जा रहा है। स्वयं सेवक का विस्तार संघ की शाखा से होता है। संघ आज एक वट वृ़क्ष के रूप में देश के साथ विदेशों में भी काम कर रहा है। इस मौके पर भाजपा नेताओं के साथ सैकडो हिन्दू संगठन के लोग संघ भेष में देखेग गये।