Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदू जागरण मंच ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

हिंदू जागरण मंच ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

दुनिया को शांति और समृद्धि के लिए एक दिन हमारी संस्कृति को अपनाना पड़ेगा: लोधी
हाथरस, जन सामना संवाददाता। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी ने आर्य समाज मुरसान द्वार में हिन्दू जागरण मंच द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सारी दुनियां में भारतीय संस्कृति का परचम लहर रहा है। हमारी संस्कृति की महानता प्रमाणिकता को सम्पूर्ण विश्व स्वीकार कर रहा है और दुनिया को शांति और समृद्धि के लिए एक दिन हमारी संस्कृति को अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्य को बढ़ाने की विशेष आवश्यकता है। गांव-गांव तक हिजाम की समितियां बनाने का कार्य सभी कार्यकर्ता करें और देश के साथ-साथ विश्व में होने वाली किसी भी हिन्दू विरोधी घटनाओं का प्रतिकार करें। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिजाम ने सर्वप्रथम छः माह पहले समान नागरिक कानून व समान जनसंख्या नीति की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और समाज में तीन तलाक जैसे कानून को समाप्त करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया। आज हिजाम की पहल के कारण तीन तलाक का मुद्दा देशव्यापी मुद्दा बन गया है। पूरे देश में एक कानून को लागू करने की मांग उठ रही है।
इस अवसर पर हिजाम के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम सिंह द्वारा वीरांगना वाहिनी की जिला इकाई में अलका गौतम व उमा शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, मीरा कश्यप व बबली सोलंकी को जिला मंत्री, हिजाम की जिला इकाई में बॉबी पंडित को जिला मंत्री, अवधेश श्रोती को मीडिया प्रभारी, देवेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला संपर्क प्रमुख बनाया गया। हिजाम की युवा वाहिनी की जिला इकाई में प्रवीन कौशिक को जिला महामंत्री, राजू लवानियां जिला मंत्री, अंकुश राजौरिया मीडिया प्रभारी, जितेंद्र कुशवाहा को जिला संपर्क प्रमुख बनाया गया।
हिजाम की हाथरस नगर इकाई में हीरा लाल यादव व संतोष देव शर्मा को नगर उपाध्यक्ष, हितेश गोस्वामी, विनोद दिवाकर, जय सिंह नगर मंत्री, ललित कुमार नगर संपर्क प्रमुख, जमुना प्रसाद वाष्र्णेय नगर प्रचार प्रमुख बनाए गए हैं। युवा वाहिनी की नगर इकाई में शुभम् गोस्वामी नगर अध्यक्ष, अर्जुन चैधरी नगर महामंत्री, मोनू गोस्वामी, सुरेश कश्यप, रमन माहौर नगर उपाध्यक्ष, अखिलेश गौतम, धर्मेन्द्र माहौर, नितिन भारद्वाज नगर मंत्री, योगेश कुमार प्रचार प्रमुख, हरीश बाबू को सोशल मीडिया प्रमुख, जोगेन्द्र कुमार को बहू-बेटी प्रमुख घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला महामंत्री संजय सिंहा, नरेन्द्र प्रेमी, सरिता सिंह बघेल, दुर्गेश वाष्र्णेय, अवधेश पाठक, सुनील शर्मा, पूरन चन्द्र शर्मा, रामू तौमर, महेश शर्मा, गौरांग विमल, पप्पू गोस्वामी, मनोज कुशवाहा, श्यामलाल उपाध्याय, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।