Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी से रोष

गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी से रोष

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय ब्रजप्रान्त की गौशाला स्थित कार्यालय पर संपन्न बैठक में गायत्री मंत्र (वैदिक मंत्र) पर की गयी अश्लील टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुये एबीवीपी ब्रजप्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रभाष्कर राय ने कहा कि वेद हमारे जीवन का आधार है। गायत्री मंत्र पर अश्लील टिप्पणी करने से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनायें आहत हुयी हैं। इसे सहन नहीं किया जा सकता। बैठक में मांग की गयी कि अश्लील टिप्पणी करने वालों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये, अन्यथा वि़द्यार्थी परिषद सड़कांे पर उतर कर आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा। मांग करने वालांे में विभाग प्रमुख सुधाकर शर्मा, नीटू शर्मा, हिमांशू शर्मा, विकास दिवाकर, अनुज पालीवाल, शास्वत पांडे, सचिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, रजित जैन, चित्रांश, अंकित, गोपाल आदि उपस्थित रहे।