Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान सम्मान दिवस आयोजित 23 को

किसान सम्मान दिवस आयोजित 23 को

हाथरस, जन सामना संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष में दिनांक 23 दिसम्बर 2016 शुक्रवार को विकास भवन सभागार हाथरस में प्रातः 11 बजे से किसान सम्मान दिवस आयोजित किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक राम प्रताप ने यह जानकारी देते हुए जिले के कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान सम्मान दिवस में प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जायेगी।