Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की निवर्तमान नगर कमेटी का सम्मान समारोह आयोजित

भाजपा की निवर्तमान नगर कमेटी का सम्मान समारोह आयोजित

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा की निवर्तमान नगर कमेटी का सम्मान समारोह कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य की अध्यक्षता में हुआ।  समारोह में पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कंध से कंधा मिलाकर कार्य किया जो कि सराहनीय है। पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिये कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उनका प्रचार प्रसार करना चाहिये। जिससे कि आम जनता को इसका लाभ मिल सके और आने वाले समय में 2017 में उ.प्र. में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का परचम लहर सके।  पूर्व सांसद डा. बंगालीसिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक संघर्षशील कार्यकर्ता होता है। पिछले 2014 के आम चुनावों में भी नगर की पूर्व टीम ने टोली बना-बनाकर हर गली मौहल्ले में जाकर मोकदीजी का प्रचार किया जिसका नतीजा भी चैंकाने वाला निकला। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायी और देश के साथ-साथ हाथरस में भी कमल खिला। सदर विधायक गेंदालाल चैधरी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। बसपा में सिर्फ दौलत की पूछ होती है। वहां पर हमेशा से समाज का शोषण होता आया है। दलित समाज को धोखे में रखा जाता है। लेकिन अब मेरे द्वारा समाज में नई चेतना का उदय होगा और पूरे जनपद का दलित समाज जो पहले भी भाजपा से जुड़ा था फिर पूरी तरह से भाजपा के साथ होगा। विरोधियों को इसका अहसास 2017 के चुनावों के नतीजे करायेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहरायेगा और जनपद की तीनों सीटों पर भाजपा के ही विधायक जीतेंगे।
सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्रीमत श्वेता चैधरी ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार की योजनायें जैसे अटल पेंशन योजना,? किसानों की योजना, महिलाओं की योजनाओं के लाभ के लिये समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम भी होते रहने चाहिये। उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में जनता को साथ लेकर सांसद विकास कार्यों में लगे हुये हैं और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व से पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं।  पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य ने कहा कि पूरी भाजपा की पूर्व नगर इकाई ने हमेशा तन, मन, धसन से पार्टी को बुलन्दियों पर पहुंचाया और मिल जुलकर के योजनाओं का प्रचार व प्रसार किया। इसी तरह के कार्यक्रमों से पार्टी में हलचल बनी रहती है और कार्यकर्ता निराश नहीं होता है। जनता ने भी अब पूरी तरह से भाजपा को प्रदेश में लाने का मन बना लिया है जिससे 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आगे भी चाहेगी वहां पर वह व उनकी पूरी टीम कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश शर्मा एवं मोहन पंडित ने किया। विशेष सहयोग सुनीत आर्य, बंशी पंडित, राजेश कुमार, नारायनलाल, श्याम अग्रवाल आदि का रहा।
इस अवसर पर सुभाष सेंगर, गिर्राजकिशोर वशिष्ठ, संजय शर्मा, भगवान सिंह भारती, पंकज चैधरी, कामना शर्मा, सुनीता मिश्रा, ज्योति गौतम, नंदिनी देवी, लीलावती पुण्ढीर, अखिलेश गुप्ता, संध्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेश चैधरी, अशोक कुमार, मनोज अग्निहोत्री, मनोज उपाध्याय, अनुराग अग्निहोत्री, नरेन्द्र प्रेमी, संजय सिन्हा, थानसिंह कुशवाहा, सुनील पंडित, मनोज वर्मा, लक्ष्मीनारायण तुरैहा, धीरज जैन, अमन जैन, राजू शर्मा, राजा शर्मा, सत्यनारायण, हरप्रसाद शर्मा, महावीर तिवारी, हैप्पी आत्रेय, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश सोनी, राजकपूर, सतीश राणा, नीरज शर्मा, सुमितकान्त गोयल, संजय वर्मा, विवेक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिवशंकर गुलाठी, मुकेश कौशिक, आकाश कौशिक, ऊषा देवी, मोहन ब्रजेश रावत, प्रदीप गोस्वामी, संजय सक्सैना, भगवानदास माहौर, आशीष गायेल, राकेश कुमार, जीतू आदि उपस्थित थे।