Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सवर्णों के हित में लड़ेगा भारतीय सवर्ण महासभा – संजीव

सवर्णों के हित में लड़ेगा भारतीय सवर्ण महासभा – संजीव

संगठन की मजबूती के लिए नवयुक्त पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय द्वारा संगठन को मजबूत व आरक्षण की लडाई को लड़ने के लिए नवयुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने बताया कि महानगर की कमान सौरव लहरी, महानगर प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विशाल दीक्षित, युवा महानगर अध्यक्ष प0 शान्तनु शर्मा, युवा विधान सभा अध्यक्ष वैभव चैहान को बनाया गया है। उक्त पदाधिकारी अपनी कार्यकारणी को संगठित करने के बाद 15 दिनों में कमेठी गठित कर प्रदेश कार्यालय को सौप देेंगे। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र कमेटियों का गठन करने के बाद संगठन को मजबूत करते हुए सवर्णो की आरक्षण की लडाई को मजबूती के साथ लडा जायेगा। जिला मण्डल, प्रदेश में मजबूत कर सवर्णो के हितों के लिए लम्बी लडाई का काम हम पूरे देश में करेगें। हम गरीब सवर्णो में जागृति पैदा करते हुए उनकी लडाई लडेगेे। प्रदेश उपाध्यक्ष प0 दिनेश शर्मा ने कहा आज हमारे सवर्ण समाज के लोग दलों की कठपुतली बनकर काम कर रहे है। जिससे समाज का आज भारी नुकसान हो रहा है। कानूनी सलाहकार राजेश तिवारी, एडवोकेट ने कहा अब समय आ गया है आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू कराने, जातिगत आधार पर आरक्षण खत्म कराने के लिए हम लोगों का संघर्ष करना होगा। साथ ही लोगो को बताना होगा कि अब हर जाति धर्म में गरीब लोग है इस लिये संगठन आर्थिक आधार पर आरक्षण की माॅग करेगा। जिलाध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चैहान ने कहा कि जिले में सवर्णो को संगठन से जोडने का काम तेजी से किया जायेगा। वार्ता के दौरान एसके भटनागर, गिरीश जोशी, अशोक, प्रेमसिंह, प्रतीक चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे।