Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जल संरक्षण जागरूकता हेतु चलाया हस्ताक्षर अभियान

जल संरक्षण जागरूकता हेतु चलाया हस्ताक्षर अभियान

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। समाज सेवी संस्था पनाह के तत्वावधान में जल संरक्षण शपथ हेतु हस्ताक्षर अभियान का आयोजन मोतीझील में किया गया। इस मौके पर संस्था प्रबंधक निशांत मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में जल की समस्या से बचने के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। जो लोग ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां पानी की पर्याप्त मात्रा है, ऐसे लोग पानी को अधिक बर्बाद कर रहे है जिससे जल की कमी और बढ़ती जा रही है। पनाह संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान एवं पर्चे बांट कर आम जनता को यह शपथ दिलाई गई कि जल का अपव्यय नही किया जाएगा एवं जल का अपव्यय करने वालों को रोका भी जाएगा। आगे आने वाले समय मे भी जल संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन पनाह संस्था के द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष एड. समीर शुक्ला, ए.के.सिंह, मोनू अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, ईशांश तिवारी, एड.रवींद्र शर्मा, अजय शर्मा, विजय यादव, रजत अवस्थी, प्रियांशू अवस्थी, नितिन मिश्रा, राहुल,कुंदन, अभिषेक आदि उपस्थित थे।