Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएम की रैलीे में शामिल होंगे आदर्श यादव धन्नू

सीएम की रैलीे में शामिल होंगे आदर्श यादव धन्नू

कहा-आगामी 2017 में फिर फहरायेगा सपा का परचम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सपा के कर्मठ नेता आदर्श यादव धन्नू जिले से एटा जिले के मलावन में शुक्रवार होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में काफी संख्या में युवा टीम के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस रैली में जिले से काफी संख्या में युवा साथियांे को लेकर शामिल होंगे। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराये जा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने जनहित में तमाम विकासशील योजनायें चलायी हैं, विकास के मामले में यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे आगे हैं, उनसे पूर्व के कार्यकालों में किसी भी मुख्यमंत्री ने इतने विकास कार्य नहीं करायें, आगामी 2017 में फिर से सपा का ही परचम फहरायेगा, वे जी-जान से पार्टी को जिताने के लिये मेहनत कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों से गांव-गांवं जाकर लोगों को अवगत करा रहे हैं। आगे बताया कि नोटबंदी से जूझते इस मुश्किल दौर में मुख्यमंत्री ही हैं जिन्होंने नोटबंदी से मृत व्यक्ति के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।