Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई मजदूर संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

सफाई मजदूर संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ (शाखा) नगर निगम फिरोजाबाद की नवनिर्वाचित यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह शाखा के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि ने संपन्न कराया। इस दौरान शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष ममता कठेरिया, महामंत्री मुहम्मद इब्राहिम खाकसार, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष माजिद अली, सचिव मुहम्मद आजम, संगठन मंत्री विकास वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी रूकमपाल, कोषाध्यक्ष टुण्डामल वाल्मीकि, कार्यालय मंत्री गौरव उर्फ छोटू, प्रवक्ता जगदेव वाल्मीकि, उपमहामंत्री हैदर अली, उपसचिव सुनील कुमार, प्रचार मंत्री साबिर अली, वरिष्ठ सदस्य वीना देवी, शौकत अली ने शपथ ली। समारोह की अध्यक्षता अशोक पाराशर व संचालन विवेक वाल्मीकि नें किया। समारोह में मुख्य अतिथि शाखा प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि, शाखा प्रदेश महामंत्री अश्वनी वाल्मीकि, समाजसेवी मुहम्मद हनीफ खाकसार, सतीश चंद्र, नितिन वर्मा, पूर्व सभासद श्याम सिंह यादव, मानसी गुप्ता, पिंकी चक, राजकुमार लवानिाय, दीपक वाल्मीकि, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, पूनम, मौना, विद्या देवी, शिवानी, रजत यादव, पंकज यादव, शहजाद, मुनीर अली, सईद भाई, वकार भाई, परवेज आदि मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत भी किया गया।