Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से दो लोग झुलसे

आग से दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो लोग आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां झुलसे लोगो का उपचार किया गया। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव ढौलपुरा निवासी 44 वर्षीय शनि पुत्र रिक्कू अपने घर के वाहर सर्दी के चलते अलाव जलाकर हाथ -पैरो को सेक रहे थे। उसी दौरान किसी तरह कपडों में आग लगने से वह झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मौढा निवासी 50 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र अमर सिंह भी कपडों में आग लगने से झुलस गये। जिनको भी परिजनों द्वारा आनन -फानन में आग से बचाने के बाद उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।