Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शमशान भूमि पर बनी झोपड़ी में लगायी आग जलकर स्वाहा

शमशान भूमि पर बनी झोपड़ी में लगायी आग जलकर स्वाहा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी एक महिला ने मरघट की जमीन पर बनी एक झोपडी में आग लगाने का आरोप क्षेत्रीय पार्षद पर लगाया। आग लगने से हजारों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। मरघट के पास लगे काफी छोटे पेडा को तोड दिया गया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी उपमा यादव पत्नी राधारमन जो कि बेहड विकास सेवा समिति का भी संचालन करती है। आज सुबह फोन पर सूचना दी कि बेहड में बने शमशान भूमि की जगह पर झोपडी में कुछ लोगो ने आग लगा दी। जिससे उसमें रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। समिति की सदस्य उपमा ने क्षेत्रीय पार्षद पर दबंगई के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। जबकि क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव ने बताया कि महिला द्वारा शमशान भूमि पर समाज विरोधी कार्य करती है जो इस का विरोध करता है उस पर ही आरोप प्रत्यारोप लगाने लगती है। सरकारी जमीन पर गरीबो के लिए आवास बनवाने की योजना बनायी जा रही है। जिससे वह महिला इस का विरोध कर आरोप लगा रही है। आग लगाने की बात साफ तौर से गलत है। जिसने सरकार द्वारा समर लाइट लगवाने का काम किया हो वह भला गलत कार्य क्यों करेगा।