Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद। कांग्रेस ने हमेशा देश और देशवासियों के लिए त्याग और बलिदान दिये हैं। आज भी पार्टी जनता के लिये समर्पित एवं संकल्पित है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कृष्णा कॉलोनी रसीदपुर कनेटा में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की शोषण और उत्पीड़न कारी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की तरफ आशाभारी दृष्टि से देख रही है, कि कांग्रेस ही हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य बना सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर और फूल मालाओं से जोशीला स्वगात किया गया। स्वागत समारोह के दौरान अवनीश यादव, अजय यादव, हाकिम सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव पूर्व प्रधान, संदीप कुमार यादव, जितेंद्र तिवारी, दाताराम यादव सरपंच, शेरसिंह यादव, शैलेन्द्र शुक्ला सरपंच, संदीप कुमार, सनी यादव, मुकेश कुमार यादव, बबलू यादव, लालबहादुर, छोटेलाल यादव, विजेंद्र सिंह, आशु यादव, शेखर यादव, रामदेव यादव, महेन्द्र सिंह यादव, रमेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।