Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में विवाहिता की बीमारी के चलते मौत मायका पक्ष को संदेह

संदिग्ध हालत में विवाहिता की बीमारी के चलते मौत मायका पक्ष को संदेह

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के बरगद पुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में बीमारी के चलते मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए विवाहिता को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरगद पुर निवासी भरतसिंह की 30 वर्षीय पत्नी स्वाती देवी विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिसका जिला अस्पताल से उपचार चल रहा था। आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के मायका पक्ष से आये लोगो ने स्वाती की मौत पर संदेह जताते हुए घटना की जानकारी इलाका पुलिस का दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने स्वाती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हमीरपुर लालादेवी निवासी मृतका के पिता बृजलाल भाई आदि लोगो ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।