Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी पूनम ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर स्थानीय पुलिस का सहारा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 5 फरवरी 2017 में औरैया निवासी मान सिंह के पुत्र महेंद्र के साथ हुआ था। लेकिन पति महेंद्र उसका भाई अरविंद उसकी पत्नी, धर्मेंद्र व उसकी पत्नी रानी दहेज में अतिरिक्त रूप से। चंबीम मोटर साइकिल व रूपये 50000 की मांग को लेकर उसको अक्सर मारते-पीटते हैं और परेशान करती हैं। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।