Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा

कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा

भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
टूंडला, जन सामना संवाददाता। भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का नगर में हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने हिन्दुत्व के लिए काम करने और कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।
फीरोजाबाद रोड स्थित हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यालय पर पहुंचे भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. रामकैलाश यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही काम करती है। हिन्दू युवा वाहिनी का भी सरकार बनाने में बडा योगदान रहता है। युवा वाहिनी हिन्दुत्व के लिए काम करती है। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों से मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व ही भाजपा की पहचान है। विरोधी पार्टियों को रोकने के लिए समस्त हिन्दू वर्ग के लोगों को एकजुट होना होगा। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह एडवोकेट, नगर अध्यक्ष डाॅ. मोहन सिंह, प्रवीन कुमार राना, प्रिंस जादौन, नरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, चंदू, विजय तोमर, योगेन्द्र, अनुज, जयकिशन, सचिन, सौम्य प्रताप, अनिकेत आदि हैं।