Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा और कांग्रेस ने दिया ओबीसी वर्ग को धोखा

भाजपा और कांग्रेस ने दिया ओबीसी वर्ग को धोखा

टूंडला, जन सामना संवाददाता। बुधवार को बहुजन मजदूर पार्टी की बैठक गांव पचोखरा पर हुुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है। चुनाव आते ही इन्हें ओबीसी वर्ग की याद आने लगती है। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी ओबीसी वर्ग के लोग दिखाई देने लगे हैं। भाजपा ने सरकार बनने के बाद अभी तक किसी ओबीसी वाले का भला नहीं किया। बहुजन मजदूर पार्टी सर्व धर्म के मान सम्मान को बनाए रखने वाली पार्टी है। बैठक में पंकज कुमार, हरेन्द्र कुमार, महावीर सिंह, रामप्रकाश, अशोक कुमार, गीतम सिंह, भूदेव सिंह, रामसनेही लाल आदि मौजूद रहे।