Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एडीएम प्रशासन को पितृशोक

एडीएम प्रशासन को पितृशोक

जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने व्यक्त कीं शोक संवेदना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता के पिता का देहान्त हो गया। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरपाल सिंह, एएसपी मनोज सोनकर, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एसडीएम जयनाथ यादव, राजीव पाण्डेय, सुरजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनीता सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत की आत्मशान्ति की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, एमएलसी दिलीप सिंह यादव, विधायक रामस्वरूप गौर, इन्द्रपाल सिंह पाल, योगेन्द्र पाल सिंह, पूर्व मन्त्री व विधायक शिवकुमार बेरिया सहित समाजसेवी बलबीर सिंह यादव, ठा0 अनूप सिंह, वेदव्यास निराला, नीरज सिंह गौर, महेन्द्र कटियार, डा0 सतीश शुक्ला कई वरिष्ठ अधिकारियों व पत्रकारों ने भी दिवंगत की आत्मशान्ति की प्रार्थना की है।