Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महासंकल्प जनता पार्टी जिला कार्यालय का शुभारंभ

महासंकल्प जनता पार्टी जिला कार्यालय का शुभारंभ

इटावा, राहुल तिवारी। महासंकल्प जनता पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सपना सेंगर ने किया। प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक जनसंपर्क के माध्यम से जनता को पार्टी से जुड़ने की अपील की तथा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सपना सेंगर ने राज्य के अन्य जिलों में भी जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी को विस्तार प्रदान करने की अपील की।
इस अवसर पर संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए जिसमें जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी तोमर, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद दुबे, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक तोमर, जिला महामंत्री शिवम भदौरिया तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।