Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से कराया अभियोग दर्ज

पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से कराया अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के लोगो के खिलाफ न्यायालय द्वारा मारपीट करने घर से निकालने का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी राईलउद्दीन की 24 वर्षीय पत्नी हिना ने आज मायका पक्ष के लोगो के साथ मिलकर न्यायालय पहुच कर पति सहित ससुराल के कई लोगो के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की माॅग को चलते मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत की। न्यायालय द्वारा पुलिस को अभियोग दर्ज कर कार्यवाही का पत्र मिला। महिला थाने पत्र लेकर पहुची तो इलाका पुलिस ने पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला ने बताया का उसका पति आये दिन अपने परिजनों के कहने पर छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था। दो दिन पूर्व मारपीट करते हुए उसका घर से निकाल दिया। महिला ने आगरा स्थिति अब्बू लाल की दरगाह पर जाकर शरण ली। जहां से उसका पिता विगत रात्रि में लेकर आया। आज न्यायालय पहुच कर पति उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी।