Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुष्कर्म का आरोपी नौसेना जवान हिरासत में

दुष्कर्म का आरोपी नौसेना जवान हिरासत में

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पुलिस की नौकरी हेतु फिजिकल तैयारी कर रही युवती के साथ नौसेना जवान ने दुष्कर्म किया। पारिवारिक जनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राहा निवासी 19 वर्ष की एक युवती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। गुरुवार शाम करीब 7ः30 बजे युवती दौड़ की प्रैक्टिस करके वापस घर लौट रही थी। पीड़िता का आरोप है कि गांव के बाहर घात लगाए बैठे भारतीय नौ सेना के जवान संजय सिंह ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर करीब की बगिया में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर निकली युवती ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों से अपनी आप बीती बताई घर वाले पीड़िता को लेकर रात में ही थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई थाने पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।