Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शादी के फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने किया शादी से इंकार

शादी के फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने किया शादी से इंकार

थाने में बैठे लड़का लड़की पक्ष।

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में उस समय सनसनी फैल गयीं। जब मंडप पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने दोनो पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शान्त कराया।
बता दे की नन्दराम कश्यप की बेटी शिवानी (20) निवासी जसबन्तनगर जिला इटावा की शादी शिकोहाबाद के मुहल्ला खेडा निवासी जितेन्द्र पुत्र कालीचरन के साथ 6 माह पूर्व लडकी के मामा रामबहादुर ने तय कराई थी। जिसकी शुक्रवार को शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर स्थित एमपी फार्म हाउस में नन्दराम अपनी बेटी शिवानी को लेकर शिकोहाबाद आये जहाॅ पर बैन्डबाजों के साथ बडे ही धूमधाम के साथ बारात चढाई गयी। उसके बाद दावत व जयमाला के कार्यक्रम होने लगे। उसके बाद जब मंडप पर कार्यक्रम चल रहा था। उसी बीच पंडित ने बर-वधु को गोत्र के बारे में बोलने को कहा । उसी दौरान लडके ने अपना गोत्र तुराये बताया। जिस पर दुल्हन की दादी मनोरमा ने सुन लिया। फिर क्या था। मनोरमा ने दुल्हन को बताया कि इस गोत्र में तो शादी नहीं हो सकती। इसी दौरान दुल्हन का पारा हाई वोल्टेज पर पहुॅच गया। यहाॅ दुल्हन ने हंगामा खडा कर दिया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। थाने में दोनो पक्षों के बीच ढाई घंटे चली वार्ता में लडके पक्ष ने 10 हजार रूपये देकर फैसला किया। बाद में पुलिस ने दोनो पक्षों को अपने-अपने घर भेज दिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आई। जहाॅ दोनों पक्ष में समझौता हो जाने के बाद दोनो पक्ष अपने-अपने घर चले गये। दोनो पक्षों ने कोई भी कार्यवाही नहीं की।