Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पाकिस्तानी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पाकिस्तानी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

20 वर्ष से भारत में आकर छुपछुप कर रह रही थी महिला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार करने के बाद सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। सूत्रों की माने तो उक्त महिला के माॅ – भाई को भी रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना दक्षिण पुलिस ने आज पाकिस्तान के हैदराबाद प्रान्त लतीफाबाद निवासी 35 वर्षीय फैजिया खाॅ पत्नी स्व0 इश्त्याक खाॅ को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। पकडी गयी महिला ने बताया कि उसकी माॅ- भाई के खिलाफ भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वही सूत्रों की माने तो फैजिया की माॅ- भाई को रसूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फैजिया ने बताया की वह 1998 में पाकिस्तान से हिन्दस्तान आयी थी। जिसकी बम्बई में एक व्यक्ति से उसके माता पिता ने शादी भी कर दी। उसके बाद उसके पास पाॅच बच्चे है। पूर्व में उसकी माॅ भाई को पुलिस ने पकड लिया था। वही कभी बम्बई तो कभी धौलपुर आदि स्थानों पर रहती रही है। दो दिन पूर्व उसको फिरोजाबाद भाई द्वारा बुलाया गया था। जहां वह पुलिस के द्वारा पकड ली गयी है। उसकी माॅ बच्चे थाने से घर के लिए निकल गये। उक्त महिला के खिलाफ थाना दक्षिण पुलिस ने 14 विदेशी अधिनियम के तहतः अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।