Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हम भारत के व्यापारी हैं चोर नहीं चिंगारी है: रतन केशरी

हम भारत के व्यापारी हैं चोर नहीं चिंगारी है: रतन केशरी

2016-12-25-02-ravijansaamnaनोटबंदी से आर्थिक आपातकाल- रतन केशरी

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। नोट बंदी के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा द्वारा इलाहाबाद गउघाट से मुट्ठीगंज रामभवन हटिया बहादुरगंज होते हुये चौक घंटाघर तक जनमार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई हाथ में सपा का झंडा लिये केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर दिखें। वें ‘हम भारत के व्यापारी हैं चोर नहीं चिंगारी है’ सरीखे नारे लगाते रहे। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने गउघाट तिराहे पर जनमार्च को रवाना किया। चैक स्थित घंटाघर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यापार सभा के जिलाउपाध्यक्ष रतन केशरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नोट बन्दी कर आर्थिक आपातकाल लागू कर दिया गया हैं। व्यापारी भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ हैं मगर बगैर तैयारी के नोट बंदी के तुगलकी फरमान से व्यापार आंखे आंधे मुंह गिर गया हैं। उद्योग कारखाने बन्द हो रहे हैं। किसान व्यापारी मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गये हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के फैसले के बाद अपनी मेहनत से कमाये गये पैसों को लेने के लिए लोग बैंकों की कतार में खडे़ हैं। व्यापारियों को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा हैं। व्यापारी नेता भोला नाथ गुप्ता एवं विजय वैश्य ने मांग किया कि आनलाइन ट्रान्जेक्शन की पूरी ट्रेनिंग व्यापारियों को निःशुल्क करायी जाए। नगद निकासी की सीमा तत्काल बढ़ायी जाए। इसी के साथ सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाये जाने हेतु सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
इस मौके पर महानगर के अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, गुलाब सिंह यादव, चन्द्रप्रकाश केशरी, किशन केशरवानी, दान बहादुर मधुर, पंकज केशरी, विकास, भगत, रतन केशरी, राजेश गुप्ता, रणधीर यादव, सुशांत केशरवानी, रवि गुप्ता, राकेश यादव, बब्बू अग्रहरी, शरद शर्मा, राजेश केशरी, लाल जी यादव, विजय केशरी, उमेश केशरवानी, आशुतोष केसरवानी, शंकर लाल गुप्ता, राम सागर केसरवानी, मगन भरद्धाज, सुशील जायसवाल, कृष्ष राज यादव, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहें।