Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जारी है कांग्रेस का पोल खोलो अभियान….

जारी है कांग्रेस का पोल खोलो अभियान….

अरांव ब्लाॅक में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी।

अरांव ब्लाॅक में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन-भरी हुंकार
अदूरदर्शी नीतियों ने तोड़ी जनता की कमर-हरीशंकर तिवारी
भाजपा के सारे वायदे होते जा रहे झूठे साबित-ओमनारायण कुशवाह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। इन दिनों जिले में कांग्रेस का पोल खोलो अभियान चल रहा है। अलग-अलग विधानसभाओं के ब्लाॅक क्षेत्रों में भाजपा सरकार की पोल कांग्रेस नेताओं द्वारा खोली जा रही है। इसी क्रम में सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के अरांव ब्लाॅक में पोल खोलो अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन अरांव ब्लाॅक प्रभारी ओमनारायण कुशवाहा और अरांव ब्लाॅक अध्यक्ष अविनाश बघेल के नेतृत्व में हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूराम निशंक संग काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुये।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा की अदूरदर्शी नीतियों ने भारत के किसानों, व्यापारी वर्ग और आम जनता की कमर तोड़ रखी है। आज प्रदेश व देश की जनता नोटबंदी व जीएसटी के बोझ से दबी हुयी है और व्यापार व काम धंधे चैपट हैं। पीएम मोदी बेरोजगारों को पकौड़े तल उपहास उड़ा रहे है। महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती योगेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा के विधायक जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। जनता का उत्पीड़न कर माफियाओं का साथ दे रहे हैं जबकि कार्यकर्ता फिर भी विकास का गुणगान कर रहे हैं। एआईसीसी सुबूर अली और ब्लाॅक प्रभारी एवं पीसीसी ओमनारायण कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार देश को हिन्दू मुसलमान में बांटने में तुली है। साम्प्रदायिक शक्तियों के आगे प्रशासन मौन है। मजदूर व किसान बढ़ती मंहगाई से परेशान है। सारे वायदे झूठे साबित होते जा रहे हैं इस तरह भाजपा की पोल भी जनता के सामने खुलती जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूराम निशंक ने कहा कि जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है सब जान गये हैं कि किसके कितने अच्छे दिन आये हैं। पीके पाराशर और सतेंद्र यादव लला ने कहा कि मन्दिर मस्जिद के नाम पर लड़ाने वाले जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाले देश में सुख शांति नहीं ला सकते। आज जनमानस बहुत दुखी है। युवा कांग्रेसी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर देश की जनता को ठगा है। 2019 में भाजपा का सफाया होकर रहेगा। कार्यकर्ता सम्मेंलन में क्षेत्रपाल सिंह यादव (फौजी), पीसीसी बाबूराम निशंक, प्रमोद कुमार, राजेंद्र वशिष्ठ, हनी कुमार गुप्ता, मनोज सिंह परमार, रोशनलाल धीमर, धनराज शंखवार, हरीशंकर कोरी, हरीश सविता, कुसुम कुमारी, रिंकू शर्मा, वेदप्रकाश कुशवाह, राजेश कुशवाह, हेतराम कुशवाह, दौजीराम जाटव, पप्पू प्यारेलाल, इंद्रवती, सलोनी, शैजल कुमारी दिवाकर, चैखेलाल तिवारी, हरभजन, सीताराम कुशवाह, रमेश, पिटू आदि उपस्थित रहे।