Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा पार्षदों ने भीख माॅग कर ग्रान्ट कटौती का किया विरोध

सपा पार्षदों ने भीख माॅग कर ग्रान्ट कटौती का किया विरोध

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम की ग्रान्ट कटौती की सूचना मिलने पर सपा के पार्षदों ने आज सुबह सड़क पर भीख-माॅगते हुए विरोध प्रर्दशन किया। जब नगर निगम की ग्रान्ट कटोैती इसी तरह होती रहेगी। तो नगर का विकास किस तरह होगा। जनता हम लोगो को मारने पर मजबूर हो जायेगी।
रविवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने नगर निगम के ग्रान्ट कटौती तो लेकर भीखमाॅग कर विरोध प्रकाट किया। इस दौरान विप़क्ष के पार्षद देश दीपक यादव ने बताया कि जनता पानी की समस्यों के साथ शहर के विकास के लिय क्षेत्रीय पार्षदों को परेशान कर रही है। वही नगर निगम की मेयर नूतन राठौर द्वारा विकास कार्य के लिए ग्रान्ट बढ़ाने के लिए मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गयी। लेकिन लगातार दो बार ग्रान्ट के लिए बात की गयी। लेकिन नगर निगम की ग्रान्ट में सरकार कटौती कर रही है। पूर्व में 82 लाख विगत माह 51 लाख की कटौती की सूचना पर आज हम लोगो ने भीख माॅग कर विरोध प्रर्दशन किया है। भाजपा की सरकार भाजपा की मेयर होने के बाद भी ग्रान्ट की कटौती होना शर्म की बात है। जतना विकास के लिए तरस रही है। शहर में गड्डे भरने के लिए सीमेन्ट नही है, प्रकाश के लिए लाइट नही है, निर्माण कार्य के लिए निगम में परियाप्त सामान नही है। जिससे शहर का विकास कराया जा सके।
पार्षद हरीओम गुप्ता ने कहा कि नगर निगम में किसी कार्य के लिए आये तो कहा जाता है पैसे आने पर विकास कार्य कराया जायेगा। किसी चीज के लिए नगर निगम के अधिकारियों से कहा जाता है तो उनका जबाब मिलता है। नगर निगम में विकास कार्य के लिए पैसा नही है। इतना ही नही देशदीपक यादव ने कहा कि मेयर सहाब विकास कार्य कराने में असमर्थ है तो इस्तीफा देदे, हम लोग क्षेत्र के विकास कार्य कराने में असमर्थ हो रहे है तो हम लोग भी जनता के बीच जाकर पार्षद पद से इस्तीफा देदेते है।