Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिन दहाड़े युवती से लैपटॉप छींनकर भागे बाइक सवार बदमाश

दिन दहाड़े युवती से लैपटॉप छींनकर भागे बाइक सवार बदमाश

DJH âéææcæ ¿æñÚæãUæ ÂÚ ÂéçÜâ·¤×èü âð çàæ·¤æØÌ ·¤ÚÌè âè×æÐ
सुभाष चैराहा पर पुलिसकर्मी से शिकायत करती

बैंक ऑफ इंडिया के सामने बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
अवागढ़ से नोएडा अपनी बहन के पास जा रही थी युवती
टूंडला, जन सामना संवाददाता। सुभाष चैराहा पर बस का इंतजार कर रही युवती से दो बाइक सवार बदमाश लेपटॉप का बैग ले उड़े। युवती के शोर मचाने तक बदमाश फीरोजाबाद रोड की ओर भाग गए। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। मूल रूप से सेक्टर 12/22 नोएडा निवासी सीमा पुत्री जलालुद्दीन अवागढ़ के गांव बरई किसी रिश्तेदारी में आई थी। सोमवार वह वापस नोएडा जाने के लिए अवागढ़ से टूंडला किसी प्राइवेट वाहन से आ गई। यहां सुभाष चैराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने खड़े होकर वह रोडवेज का इंतजार कर रही थी। युवती के मुताबिक तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और चलते में उसके कंधे पर टंगे लैपटॉप के बैग को छींनकर भाग गए। युवती ने आरोपियों को पकडऩे के लिए पीछा करते हुए शोर मचाया लेकिन इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाश काफी आगे निकल चुके थे। युवती ने सुभाष चैराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए सभी थानों में सूचना कर दी। बावजूद इसके बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। युवती का कहना था कि जिस जगह वह बस का इंतजार कर रही थी। वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। इसके बावजूद बदमाश उसका लैपटॉप छींनकर भाग गए।