Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 27 साल का वनवास अब खत्म होगा-अशोक

27 साल का वनवास अब खत्म होगा-अशोक

2016-12-27-06-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे उ.प्र. में दलितोत्थान हेतु संदेश यात्रा के रूप में शिक्षा सुरक्षा स्वाभिमान यात्राओं के माध्यम से बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के मिशन को दलितों, मजदूरों, गरीबों, किसानों, महिलाओं के बीच पहुंचाने के लिये कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मजबूती से कार्य किया जा रहा है। इसी सापेक्ष में पर्यवेक्षक के रूप में आये उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह का जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग योगेश कुमार ओके ने कोमल काॅम्पलैक्स स्थित अपने कार्यालय पर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत स्वीकारते हुए सिंह ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों को विस्तार से जनता तक पहुंचाने की सलाह दी। वहीं कहा कि कांग्रेस आगामी 2017 विधान चुनावों में मजबूती से चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी और अच्छी जीत हासिल कर सरकार बनाने की भूमिका में होगी।
पर्यवेक्षक अशोक सिंह ने संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं को साहस देते हुए कहा कि 27 साल का वनवास खत्म होने जा रहा है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण पूरी सक्रियता के साथ आम जनता, गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं के अधिकारों के लिये काम करें। अनुसूचित जाति विभाग के सह संयोजक व अलीगढ मण्डल प्रभारी राजपाल पुनिया ने पार्टी हित में विभाग के जिलाध्यक्ष द्वारा किये गये कार्यो से अवगत कराते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को युवाओं का सपोर्ट मिल रहा है। पार्टी यूपी चुनाव में इतिहास बनाने जा रही है जो सभी विपक्षी पार्टियों को चैंकाने वाले नतीजे होंगे। उन के साथ संयोजक महेश वर्गीय भी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस नेता अमित सेंगर, रोहित कुमार, कृष्ण कुमार, शिव कुमार, चिन्टू सिंह, अखिलेश गौतम, प्रेमकुमार आदि थे। अंत में विभागाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि कल 28 दिसम्बर को बैनीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण दोपहर 12 बजे कार्यालय पर सुनिश्चित रूप से पहुंचें।