Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महान दल की विशाल जनसभा 12 को कासगंज में

महान दल की विशाल जनसभा 12 को कासगंज में

200 वाहन ले जाने का लक्ष्य
हाथरस, जन सामना संवाददाता। महान दल की एक बैठक जिला महासचिव नन्दलाल निरंकारी के आवास ग्राम जोगीपुरा मैण्डू रोड पर आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा ने की। बैठक में 12 जनवरी को बारह पत्थर मैदान कासगंज में होने वाली विशाल जनसभा के सम्बंध में चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा ने कहा कि कासगंज की विशाल जनसभा में जनपद हाथरस से 200 छोटे-बडे वाहन भरकर जायेंगे। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य का शहर में भव्य स्वागत करते हुए सर्भी महान दल कार्यकर्ता सिकन्द्राराऊ में भी भव्य स्वागत करेंगे और सैकडों वाहनों द्वारा कासगंज की विशाल जनसभा में पहुंचेंगे। बैठक में अजय राघव, डा. प्रभूदयाल कुशवाहा, मोरमुकुट कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, मानपाल दिवाकर, दिनेश राजावत, भगवान दास कुशवाहा, डी.पी. सिंह, दिनेश जादौन, रामेश्वर सिंह चैहान, नेमसिंह कुशवाहा, राजकुमार कश्यप, कंचन सिंह प्रजापति, हजारी लाल सविता, भागीरथ, मानसिंह कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, नाथूराम गौड, मोहनलाल कुशवाहा, नौरंगी लाल कुशवाहा, रूपराम, निरंजनलाल बौहरे, कन्हैया लाल कुशवाहा, रामवीर सिंह, पन्नालाल कुशवाहा आदि मौजूद थे।