Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की परिवर्तन यात्रा समापन समारोह में शामिल हुये विधायक गेंदालाल चौधरी

भाजपा की परिवर्तन यात्रा समापन समारोह में शामिल हुये विधायक गेंदालाल चौधरी

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा के सदर विधायक गेंदालाल चौधरी भाजपा की लखनऊ में परिवर्तन यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुये। परिवर्तन यात्रा केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती एवं प्रदेश अध्यक्ष केशवदेव मौर्य की अगुवाई में समाप्त हुई। परिवर्तन यात्रा में मुख्य रूप से अवध प्रांत के संगठनमंत्री ब्रजबहादुर भारद्वाज, फतेहपुरसीकरी से सांसद चै. बाबूलाल, अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष हृदयनाथ दीक्षित, अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य आदि उपस्थित थे। विधायक गेंदालाल चैधरी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा उम्मीद से ज्यादा सफल रही। प्रदेश की खुशहाली के लिये जनता की उम्मीद भाजपा से लगी है। 2017 में भाजपा ही प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। यही प्रदेश की जनता की मांग है। विधायक के साथ वरिष्ठ नेता भगवानसिंह भारती, रामप्रकाश सागर, जिला पंचायत सदस्य पंकज चैधरी, भूप्रकाश उपाध्याय, राजकपूर आदि थे।