Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से लाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने आज अभियान चलाया अभियान शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया गया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने बताया कि यह अभियान शहर के प्रमुख चैराहों पर चलाया गया। जैसे कि टाटमिल, घंटाघर, नारौना चौराहा, जरीब चौकी रामादेवी नौबस्ता में अभियान चलाया गया। जिसमें सीट बेल्ट काली फिल्म हेलमेट उल्टी दिशा में आ रहे वाहनों का चालान किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। अभियान में लगभग दो दर्जन चालान किए गए। मुख्य रुप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक अरविंद सिंह सिसौदिया, दिनेश कुमार सिंह टीएसआई वेद मणि मिश्रा, रविंद्र नाथ, रमाकांत, व रुपेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।