Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाना बनाते समय महिला झुलसी

खाना बनाते समय महिला झुलसी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ के हसमत नगर में एक महिला खाना बनाते समय आग से झुलस गयी। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे आगरा रैफर किया है। हसमत नगर निवासी 22 वर्षीय रोशनी पत्नी आसिफ बुधवार को घर पर खाना बना रही थी तभी अचानक सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गयी। आग लगने से रोशनी भी आग की लपटों से घिर गयी। चीख पुकार मचने पर आस पास के लोग मौके पर आ पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाते हुये महिला को आनन फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख उसे आगरा के लिये रैफर किया है।