Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा का जिलास्तरीय विशाल भाईचार सम्मेलन हुआ सम्पन्न

बसपा का जिलास्तरीय विशाल भाईचार सम्मेलन हुआ सम्पन्न

2016-12-28-05-ravijansaamna
सम्मेलन को सम्बोधित करते सिरसागंज प्रत्याशी योगेश 

सम्मेलन में बहन मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय विशाल भाईचारा सम्मेलन बुधवार को पीडी जैन कालेज में आयोजित हुआ, जिसमें बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोन कोर्डीनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की जल्द घोषणा होने वाली है। भाजपा, कांग्र्रेस, सपा नेता लुभावने वायदे लेकर आपके बीच आएंगे, परंतु हमें उनकी बातों में नहीं आना। वोट डालने से पहले खूब सोचें। जिस पार्टी ने तुम्हारे के लिए कार्य किया है, उसी पार्टी को वोट दें। सिरसागंज विस प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पिछड़े वर्ग को बरगला कर सत्ता हासिल की। सरकार बनने के 30 माह बाद भी पिछड़ों की ओर पलट कर नहीं देखा। मोदी ने महंगाई कम करने, काला धन वापस लाने, गरीबों के खाते में 15-15 लाख जमा कराने का वायदा किया, उसमें आजतक कोई वायदा पूरा नहीं किया। विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा कि आपका जोश यह साबित करता है कि विस चुनाव में बसपा को पांचों सीटें जिताकर बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा ने बहन जी के खाते में 104 करोड़ की बात कहकर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। बहन जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास एक-एक पैसे का हिसाब है।
फीरोजाबाद विस प्रत्याशी खालिद नसीर ने कहा कि केंद्र में जहां झूठों की तो प्रदेश में गुंडागर्दी की सरकार है। हमें न्याय की देवी बहन मायावती की सरकार बनानी है, जिससे प्रदेश में कानून का राज कायम हो सके। जसराना विस प्रत्याशी शिवराज सिंह ने कहा कि मायावती ने पिछड़ों को हमेशा सम्मान दिया है। यह नौजवानों की जिम्मेदारी है कि उप्र में बसपा का साम्राज्य हो। शिकोहाबाद विस प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ने कहा कि बसपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आएगी। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बसपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयपाल सिंह कुशवाहा तथा संचालन जिलाध्यक्ष चै. सालिग सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य जोन कोर्डीनेटर आगरा मंडल आजाद सिंह, मंडल जोन कोर्डीनेटर आगरा मंडल डा. ज्ञान सिंह, जनपद प्रभारी अनिल भाटिया, मुरारीलाल पेशकार, गोल्डी राठौर, टीटू प्रधान, कोमल सिंह कुशवाहा, बृजमोहन कश्यप, वीरी सिंह आनंद, डा. बारेलाल यादव, श्यौराज जीवन, वारिस अली, संजीव शर्मा, लोकेश कुमार, केके जाटव, सुशील जाटव, वकील नवी अफगानी, खुर्शीद असलम आदि मौजूद थे।