Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की नवगठित व निवर्तमान कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

भाजपा की नवगठित व निवर्तमान कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

2016-12-28-07-ravijansaamna
भाजपाईयों का स्वागत करते माहौर

हाथरस, जन सामना संवाददाता। नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता बासुदेव माहौर के संयोजक में हाथरस नगर की भाजपा की नवगठित व निवर्तमान कार्यकारिणी का भव्य स्वागत व सम्मान समारोह कोठी बेलनशाह स्थित माहौर धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सेंगर ने की। कार्यक्रम में माहौर ने कहा कि यह स्वागत समारोह से कार्यकर्ताओं में एकता व उत्साह एवं आपसी तालमेल बना रहता है। हाथरस का विकास कराने में नगर पालिका द्वारा किये गये विकास कार्य में मेरा ही नहीं हाथरस की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं का बडा योगदान है। नगर महामंत्री द्वय राकेश शर्मा अनाडी व अशोक गोला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संघठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और अधिक जोश का संचार महसूस करते हैं। कार्यक्रम में श्रीमती कुसमा देवी मदनावत, मा.सत्यपाल सिंह, प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती श्वेता चैधरी दिवाकर, नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, श्रीमती नन्दिनी देवी, श्रीमती उषा देवी, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, दिलीप पोद्दार, भगवान दास माहौर, राधेश्याम पागल, देवेन्द्र शर्मा, मोरमुकुट गुप्ता, प्रेमबिहारी चटर्जी, मुकेश पौरूष, संजय सक्सैना, विवेक गुप्ता, अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी, अशोक गोला, उपाध्यक्षगण दिलीप चैधरी, रमेश राजपूत, सुनील पंडित, मंत्रीगण मोनू राणा, उद्धव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष धीरज जैन, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय, सोशल मीडिया प्रभारी गौरवकांत शर्मा, वंशी पंडित, बबलू हंसमुख मौजूद थे।