Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बहिनोई के घर साला झूला फंदे पर, मौत

बहिनोई के घर साला झूला फंदे पर, मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जीजा के यहां रह रहे साला फांसी पर झूल गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। घटना थाना पचोखरा क्षेत्र की है। थाना दक्षिण के कटरा पठानान निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र जीवाराम की बहिन थाना पचोखरा के गांव नगला महादेव निवासी प्रेमचन्द्र को ब्याही है। राजेश की शादी नही हुई थी वह अपने बहिनोई प्रेमचन्द्र के पास ही गांव में रहता था। गुरूवार को न जाने क्या बात हुई कि राजेश ने फांसी का फंदा बना उस पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी गांव पहुंच गये। पुलिस शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव को विच्छेदन गृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।