Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा द्वारा भाजपा को उखाड़ने का आव्हान

सपा द्वारा भाजपा को उखाड़ने का आव्हान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी नगर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष मो. इसाक शाह की अध्यक्षता में हुई। मो. इसाक शाह ने पार्टी को मजबूत करने पर जोर देते हुये कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुये पार्टी ने जो विकास कार्य किये हैं उनका जनता में जाकर कार्यकर्ता प्रचार करें और चुनावों में भाजपा को जड़ से उखाड़ दें।
बैठक में हाजी नवाव हसन, राजेश सविता, सतीश यादव, विपिन अग्निहोत्री, लायक सिंह यादव, सलीम मलिक, रानी किन्नर, जाहरमल, डालचन्द्र, रमेशचन्द्र, पंकज वार्ष्णेय, इस्पाक खां, गंगाप्रसाद सेंगर, बबलू कर्दम, कन्हैयालाल शर्मा, टेकपाल सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री ने किया।