Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दूसरे दिन भी रहा रेल यातायात प्रभावित, यात्री परेशान

दूसरे दिन भी रहा रेल यातायात प्रभावित, यात्री परेशान

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बुधवार तड़के कानपुर के पास हुई रेल दुर्घटना से जनपद में दूसरे दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। दर्जनों ट्रेनें प्रभावित रहीं, तो करीब एक दर्जन से अधिक गाडियों को मार्ग बदलकर चलाया गया। इसके चलते इस भीषण सर्दी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सैकड़ों यात्रियों ने आरक्षण रद करा दिया। हादसे के दूसरे दिन अप और डाउन ट्रैक का यातायात पूरी तरह ठप रहा। जो ट्रेन जहां थी, उन्हे वहीं रोक दिया गया। गौरतलब है कि बुधवार को कानपुर के रूरा स्टेशन पर हुई रेल दुर्घटना के रेल यातायात ठप होने से जनपद में भी यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पडा था। जिन यात्रियों को गुरूवार को रेल यात्रा करनी थी उनके मन में यह विचार था कि गुरूवार को सब कुछ सामान्य हो जायेगा। लेकिन दूसरे दिन गुरूवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। अप और डाउन की सभी गाडियां ठप रही। कुछ गाडियां कोहरा होने के कारण बिलम्ब से आयी जिनसे यात्रियों ने अपना सफर तय किया तो कुछ यात्रियों ने अपना रिजर्वेशन रद्दा कर बस से यात्रा तय की। इस भीषण सर्दी में रेल हादसे के बाद जहां रेलवे अधिकारियों को कडी मशक्कतों का सामना करना पडा है तो वही दूसरी और रेल यात्रियों पर भी मुसीबतों का पहाड टूट गया है। दूसरे दिन भी यात्रियों को मुसीबतों भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ा।