Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुलायम संदेश यात्रा का जनपद में आगमन

मुलायम संदेश यात्रा का जनपद में आगमन

2016-12-29-06-ravijansaamnaसपाईयों में नही दिखा उत्साह, खींचतान मानी जा रही वजह
फिरोजाबाद। जनपद में गुरूवार को मुलायम संदेश यात्रा का आगमन हुआ। संदेश यात्रा के स्वागत के लिये जितने सपाईयों का अनुमान लगाया जा रहा था वह देखने को नही मिली। पुराने सपा नेताओं ने इस मुलायम संदेश यात्रा का जोशीला स्वागत किया। मुलायम संदेश यात्रा में सपाईयों का न होना सपा में चल रही आपसी खींचतान की मुख्य वजह माना जा रहा है। समाजवादी युवजन सपा के प्रदेश अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में मथुरा से इटावा जा रही मुलायम संदेश यात्रा का गुरूवार को जनपद में प्रवेश हुआ। संदेश यात्रा के स्वागत के लिये भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के उमडने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन नगर के सुभाष तिराहे पर एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने नारेवाजी करते हुये इस संदेश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसके बाद संदेश यात्रा कोटला चुंगी चैराहा, नगला बरी, आसफाबाद, चैराहा होती हुई दबरई स्थित सपा के जिला कार्यालय पहुंची। यहां भी कार्यकर्ताओं का टोटा रहा। नाम मात्र के पुराने सपा कार्यकर्ता यहां देखने को मिले। कुल मिलाकर जनपद में संदेश यात्रा के लिये सपाईयों में जो उत्साह होना चाहिये था वह नही दिखा। जिसके पीछे सपा में उच्च स्तर पर चल रही आपसी खींचतान होने का लोग कयास लगा रहे थे। चंूकि जनपद फिरोजाबाद सपा का गढ होने के साथ प्रो0 रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव का संसदीय क्षेत्र है। जवकि संदेश यात्रा मुलायम संदेश यात्रा है। ऐसे में मुलायम सिंह यादव मे आस्था रखने वाले पुराने सपा नेता व कार्यकर्ताओं को ही संदेश यात्रा का स्वागत सत्कार करते हुये देखा गया। इस अवसर पर उदयवीर यादव, चै0 लटूरी सिंह, विनोज यादव आदि मौजदू रहे।