Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा के चटर्जी बने अध्यक्ष

महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा के चटर्जी बने अध्यक्ष

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रेमबिहारी चटर्जी का बाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया तथा श्री चटर्जी को तन, मन, धन से सहयोग किया जायेगा तथा शोभायात्रा को भव्य रूप से निकाला जायेगा।
महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव शोभायात्रा कमेटी 2018 की नवीन कमेटी में प्रेमबिहारी चटर्जी अध्यक्ष व नरेन्द्र प्रेमी महामंत्री, लाला बाबू फौजी कोषाध्यक्ष, ब्रजलाल चौहान को मेला संरक्षक चुना गया है तथा अन्य कमेटी का गठन बाद में किया जायेगा।
शोभायात्रा अध्यक्ष प्रेमबिहारी चटर्जी का स्वागत करने वालों में ब्रजलाल, बबलू हंसमुख, लालाबाबू फौजी, सुनील शास्त्री, बौबी चौहान, कुमार राज, संजय कप्तान, जितेन्द्र चौहान, रोहित कुमार, रिंकू चौधरी, मनोज कल्याण, राजेश बाल्मीकि, विनीत ड्राइवर, सौरव बाल्मीकि, सुनील पाजी, देवेश पारस, विनोद निरंकारी, हरीबाबू, बलजीत, अमरदीप, मिथुन बाल्मीकि, लखन चटर्जी, विकास चौहान, कपिल बाल्मीकि, योगेश पाथरे, कमल परदेशी, संजय भारती, विवेक हंसमुख, आकाश बाल्मीकि, शिवम् बाल्मीकि, संजय हनुमान, राजीव आजाद, आलोक बाल्मीकि, अमन पाथरे, सुन्दरलाल, गुड्डू, दाऊदयाल आदि थे।