Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद आज हाथरस में

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद आज हाथरस में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आज हाथरस आगमन को लेकर आवश्यक बैठक कुशवाहा धर्मशाला में सेठ हरचरनलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अशोक कुमार (अशोका टाकीज) ने कहा कि हमारे समाज के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा के आवास पर हो रहा है और समाज के लोगों में उत्साह है। इसलिये कुशवाहा नरेश राजा नल के ढोला के माध्यम से दोपहर 1 बजे गौरव गाथाओं का कार्यक्रम होगा। समाज के लागों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
ढोला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रीता नरबरिया प्रधान महौ, रामस्वरूप कुशवाहा समाजसेवी सासनी, डा. मिलन कुशवाहा होंगे। बैठक में डा. ओमप्रकाश, डा. प्रभूदयाल, सेठ गौरीशंकर, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, वीर बहादुर, दिनेश नरबरिया, पूरनसिंह नेताजी, डा. के. पी. सिंह, डा. सोहनलाल, रामजीलाल, थानसिंह कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, दिगम्बर सिंह प्रधान, अमर सिंह, चम्पाराम कुशवाहा, तेजपाल कुशवाहा, मा. नारायन सिंह कुशवाहा, तिलकसिंह आर्य, प्रदीप कुशवाहा, लोकेश राघव, निरंजनलाल, प्रकाश, मूलचन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।