Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत के वीरों के नाम संदेश पत्रों का किया प्रदर्शन

भारत के वीरों के नाम संदेश पत्रों का किया प्रदर्शन

2016-12-29-11-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना संवाददाता।  महाभियान एक नेक काम भारत के वीरों के नाम संदेश-2-सोल्जर में करीबन एक लाख संदेश पत्र भारत के वीर सैनिकों को प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्रालय की सहायता से भेजने का प्रस्ताव है जिसमें आज हजारों संदेश पत्रों को प्रदर्शित किया गया। इन संदेश पत्रों को जनपद कानपुर देहात के रहने वाले युवाओं और बच्चों ने भरा है जिसमें उन्होंने अपनी फोटो सहित पूरी जानकारी दी है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें रजत गुप्ता, अनुरूद्ध यादव, आशुतोष मिश्रा, राधिका मिश्रा, रूचि पाल, मंगल सिंह, आलोक, शिवम, अखिलेश कुशवाहा, अल्का, शशांक, रामेश्वर शुक्ला, रहमत, कामनी, अंकिता, अर्चना, प्रियंका, अनुज, सीमा, हिमांशू, शकुन्तला, रश्मी, सलमा, मानसी, प्रिया, पुष्पांजलि, रीमा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।