Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विशेष कैम्प लगाकर चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

विशेष कैम्प लगाकर चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी मीडिया सम्पर्क विभाग फिरोजाबाद द्वारा लोकसभा मीडिया सम्पर्क प्रमुख फिरोजाबाद अमित गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कोटला चुंगी स्थित डीएवी इंटर काॅलेज मतदेय स्थल के पास विशेष कैम्प लगाकर चलाया गया।
मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रमुख अमित गुप्ता ने कहा कि पांच, छह व सात अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ चलो अभियान में, मतदाता सूची पुनरीक्षण, सदस्यता व बूथ समिति का गठन का विशेष कार्यक्रम चलेगा। आज इसी के तहत सदस्यता अभियान कार्यक्रम में लगभग नये दो सौ लोगों को मिस काॅल कराकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान युवा नेता विकास पालीवाल ने इस अभियान क जरिये समाज के हर व्यक्ति को जोड़ा जायेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से सोशल मीडिया सह संयोजक रीतेश आर्य, शिवम सिंह, सत्यम अग्रवाल, मोहित अग्रवाल पार्षद, दीपक राठौर, हेमंत गुप्ता, अनिल झा, अंकित गुप्ता, विनोद कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।