Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जसराना से रामवीर सिंह यादव प्रत्याशी घोषित होने पर हर्ष

जसराना से रामवीर सिंह यादव प्रत्याशी घोषित होने पर हर्ष

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा जसराना क्षेत्र से छठवीं बार विधायक रामवीर सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया। यह खबर जैसे ही उनके समर्थकों को मिली, उनमें खुशी की लहर दौड़ गयी। सपा कार्यालय पर उपस्थित जसराना विधायक के पुत्र सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि जनपद में सबसे पहले जसराना क्षेत्र से टिकट घोषित होने से यह साबित हो गया पार्टी एवं जनता एवं वरिष्ठ सम्मानीय नेताओं को उनके परिवार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा जनपद की सभी पांचों सीटों पर सपा का परचम लहरायेगा। सपा जिला उपाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने जनपद फिरोजाबाद से घोषित पार्टी प्रत्याशियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी कार्यालय पर मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर शराफत अली, जितेंद्र यादव, अनीप यादव, नितिन वर्मा, मधुकर वर्मा, विनय वाल्मीकि, अनिल यादव, दीपू यादव, हसन ईसार रिजवी, इंद्रवती यादव, कृष्णमुरारी यादव, आरिफ अब्बासी, धर्मेंद्र यादव, प्रेमपाल यादव जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड, डा. ब्रजेश यादव, अवधेश यादव सीटू आदि उपस्थित रहे।