Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत-अजीम भाई

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत-अजीम भाई

वार्ता के दौरान जानकारी देते सेक्यूलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई सिरसागंज कठफोरी से लेकर टूण्डला तक होगा स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 14 अक्टूबर को जनपद में पहली बार आने पर भव्य स्वागत किया जायेगा। वहीं सिरसागंज कठफोरी से टूण्डला तक रोड शो निकलेगा।
बांके बिहारी मैरिज होम पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी सेक्युलर मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने जानकारी देते हुए बताया 14 अक्टूबर को प्रथम बार समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जनपद में आयेगें। जिनके आगमन पर जनपद में भव्य स्वागत किया जायेगा। वहीं सिरसागंज कठफोरी से टूण्डला तक रोड शो निकला जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का 54 जगहों पर भव्य स्वागत किया जायेगा। हाईवे के किनारे ही सिरसागंज में कठफोरी, करहल तिराहा, अरांव तिराहा, गिरधारी काॅलेज, धातरी, नौशहरा, शिकोहाबाद मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, सुभाष तिराहा, बालाजी, मक्खनपरु, विजयपुरा, दबरई, कनेटा, मोढा, आसफाबाद, रसूलपुर थाना, नैनी चैराहा, जाटवपुरी चौराहा, नगला बरी चौराहा, रसना टाॅकीज, जैन मंदिर, सुहाग नगर, सीएलजैन काॅलेज, नगला भाऊ, मीरा चौराहा, ढोलपुरा, राजा का ताल, उसायनी, हजरतपुर, टोल प्लाजा टूण्डला पर मार्ग में कई जगहों पर भव्य स्वागत होगा। कार्यक्रम का समापन राॅयल गार्डन टूण्डला पर होगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अजीम भाई, मंजय यादव, मीना राजपूत, आरिफ, विपिन यादव, आलोक वर्मा, संकल्प यादव, प्रदीप यादव, बंटू यादव, सौरव यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क स्थित लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और श्रंद्वाजली अर्पित की।