Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की महापंचायत कल गंगचौली में

किसानों की महापंचायत कल गंगचौली में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की 14 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत प्रातः 10 बजे से गांव गंगचौली के श्रीराम बी.पी.एस. विद्यालय में आयोजित होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठा. भानुप्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भा.कि.यू. भाग लेंगे। वह किसानों की समस्याओं को सुनेंगे।
यह महापंचायत लगभग 100 गांवों की होने जा रही है और इस पंचायत को लेकर कार्यक्रम के पदाधिकारियों ने लगभग 50 गांवों में सम्पर्क किया गया है। सम्पर्क करने वालों में ठा. देवराज सिंह गुड्डू, लक्ष्मीराज सिंह प्रधानाचार्य, नीरेश कुमार सिंह, बबलू ठाकुर, गौरव प्रताप प्रधान, मनोज सिसौदिया, नरेन्द्र प्रधान, शीलेन्द्र प्रधान कोका, पूरन सिंह राना, विनोद कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शिशुपाल सिंह प्रधान परसारा, राजू सिंह प्रधान कैमार, नरेश प्रधान नगला इमलिया एवं अन्य साथियों ने गांव-गांव जाकर किसान भाईयों से मिलकर महापंचायत में सम्मिलित होने का आव्हान किया है जिससे किसानों की समस्या को लेकर दिल्ली में केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाये। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक देवराज सिंह गुड्डू ने दी है।