Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ओमकार सचान नौरंगा भाजपा मंडल अध्यक्ष बने

ओमकार सचान नौरंगा भाजपा मंडल अध्यक्ष बने

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल की स्वीकृति से ओमकार सचान छुन्ना को कानपुर ग्रामीण जिले के नौरंगा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। ओमकार सचान के मनो नयन पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री श्रीकृष्ण मिश्रा ने बताया मंडल अध्यक्ष नौरंगा ओमकार सचान को निर्देशित किया गया है कि 1 सप्ताह के अंदर मंडल पदाधिकारियों की सूची बनाकर जिला संगठन को प्रेषित करें अन्यथा तय समय अवधि के अंदर सूची ना प्रेषित कर पाने की स्थिति में मनोनयन स्वतः रद्द माना जाएगा।