Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा किसान मोर्चा की बैठके संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की बैठके संपन्न

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भाजपा किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण द्वारा क्षेत्र में बैठके आयोजित कर भाजपा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला महामंत्री ग्रामीण श्री कृष्ण मिश्रा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण द्वारा घाटमपुर क्षेत्र में बैठ के आयोजित कर किसानो को भाजपा पार्टी से जोड़ा जा रहा है। जिला महामंत्री ग्रामीण श्रीकृष्ण मिश्रा ने बताया कि आज भाजपा किसान मोर्चा कानपुर ग्रामीण की बैठक ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाल द्वारा विधानसभा घाटमपुर के पतारा मंडल की बैठक ग्राम बखरिया में, घाटमपुर ग्रामीण की बैठक ग्राम शारवा जनवारा में, नौरंगा मंडल की बैठक ग्राम भैरमपुर में आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा द्वारा किसानों की सदस्यता कराई गई। तथा मंडल के सभी बूथों में वोट बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल जिला महामंत्री श्रीकृष्ण मिश्रा, उमेश कटियार, अखिलेश अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग तिवारी, उपाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश मिश्रा, जिला मंत्री अजय सिंह, देवेंद्र निषाद, जयवीर पाल, पतारामंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल, ओंमकार सचान, मंडल अध्यक्ष नौरगा, श्वेत पटेल सहित तमाम कार्य कर्ता मौजूद रहे।