Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे से नाराज पदाधिकारी

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे से नाराज पदाधिकारी

मुकदमा वापस न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने से पदाधिकारी नाराज हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने मुकदमा वापस न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को यूनियन की बैठक कार्यालय पर हुई। तहसील अध्यक्ष इशाक मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू यादव के घर पर आगरा पुलिस ने तोड़फोड़ की थी। 20 अक्टूबर को प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कराया गया था। मामले को लेकर आगरा पुलिस ने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। यूनियन पदाधिकारी पुलिस की इस तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष रिंकू ठाकुर ने कहा कि झूठी रिपोर्ट को वापस नहीं किया तो यूनियन आंदोलन को विवश होगी। आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में शशिपाल सिंह, राजकुमार सिंह, दाऊदयाल सिंह, चक्रेश सिंह, राहुल यादव, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।